ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

नेपाल सीमा पर घुसपैठ के खिलाफ हियुवा का जागरूकता अभियान

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और घुसपैठ की रोकथाम तथा सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में रविवार को बढ़नी कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे। अभियान में हियुवा, भाजपा, कर्मयोगी परिवार सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम, भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा तथा सीमा क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध निर्माण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और सीमा सुरक्षा एवं अवैध घुसपैठ के विरोध से संबंधित संदेश लिखे पंपलेट लेकर मालगोदाम तिराहे से नेपाल बॉर्डर तक पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। सीमा सुरक्षा के समर्थन में मानव श्रृंखला भी बनाई गई। अभियान के दौरान ‘सीमा की सुरक्षा से समझौता नहीं’, ‘राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं’, ‘मजबूत सीमा, सुरक्षित भारत, यही हमारा संकल्प’ और ‘सीमा सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी और कानून के दायरे में कार्रवाई जरूरी है। सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत होने से देश की आंतरिक सुरक्षा भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित में जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में पूर्व में भी सीमा सुरक्षा को लेकर कई अभियान, राष्ट्र रक्षा रैली और सीमा सुरक्षा यात्राएं आयोजित की जा चुकी हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा, भारतभारी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, बढ़नीचाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा, बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि, राजू शाही, भानू सिंह और अजय सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राजेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।इस अवसर पर मधुसूदन अग्रहरि, लालजी शुक्ला, श्याम पाठक, प्रेम नारायण दुबे, संजय मिश्रा, शशिभूषण सिंह, गणेश अग्रहरि, सूरज अग्रहरि, रामू राजपूत, अभिषेक यादव, विंदसेन यादव, धर्मेंद्र गौतम, चंद्र प्रकाश, बृजेश अग्रहरि, फतेह बहादुर सिंह, रघुनंदन पाण्डेय, राजन अग्रहरि, हरीश पाण्डेय, शैलेश सिंह, गणेश विश्वकर्मा, रामू गौतम सहित हियुवा, भाजपा, कर्मयोगी परिवार एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *