ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

नौ लाख रूपये की लागत से गांधी आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बनेगा शौचालय

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर । गांधी आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विद्यार्थियों एवं कार्यक्रमों में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत नौ लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। विदित हो स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने खेल मैदान में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य शुरू कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। खेल मैदान में शौचालय का निर्माण होने से विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ही यहां आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर गांधी आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, सिद्धार्थ शंकर पाठक, रवि अग्रहरी, युवा नेता अनिल अग्रहरी, मनोनीत सभासद रामधनी मौर्य, ध्रुव चतुर्वेदी, राजेश्वर सिंह, रामराज कन्नौजिया, अभिषेक यादव, बृजेश अग्रहरी, बरकत अली समेत विद्यालय के शिक्षक, नगर पंचायत कर्मचारी एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *