ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आतिशबाजी का आरोप, जांच की मांग

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की देर शाम शोहरतगढ़ कस्बे के मां भारती नगर में कथित रूप से आतिशबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। इसे पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से जोड़ते हुए शोहरतगढ़ नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उप जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि 14 अगस्त 2026 की देर शाम वार्ड नंबर 14 स्थित भारती नगर में जामा मस्जिद के पास चौराहे पर कुछ लोगों ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की खुशी में आतिशबाजी की। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो इस तरह का कृत्य स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला है और इससे क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शिकायत में प्रशासन से मामले की स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष जांच कर घटना की वास्तविकता का पता लगाने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और कस्बे में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। मामले को लेकर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हो सका। वहीं, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आतिशबाजी किए जाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *