पिपरहवा में नाली व सीसी सड़क निर्माण का चेयरमैन ने किया निरीक्षण
दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के वार्ड संख्या-13 कृष्णानगर के पिपरहवा में निर्माणाधीन आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क का नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।धर्मराज वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जा रहा है।इस दौरान अशोक बाबा, बद्रीविशाल, प्रमोद गौतम, बेचन वर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, नूरे यादव, पेशकार गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
