प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। 70वीं माध्यमिक विद्यालय प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक लखनऊ में किया गया। इस प्रतियोगिता में बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए सिद्धार्थनगर के दो छात्रों ने पदक हासिल किए। महफूज ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं 52 से 56 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश ने कांस्य पदक अपने नाम किया।दोनों छात्र रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी, सिद्धार्थनगर के हैं और शारीरिक शिक्षक विनय कुमार शाह के नेतृत्व में प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पदक प्राप्त किया।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर ने जिले का मान बढ़ाने पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य संजय कुमार दुबे, दौलत बाबू गुप्ता, स्पर्श वर्मा, चंद्रभान मौर्य, शंभूनाथ गुप्ता, नवीन कुमार, रत्नेश सिंह, रामकरण, श्वेता सहित जनपद के विभिन्न शारीरिक शिक्षकों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
