फ्रेंड्स ऑफ योगी अभियान जिला संयोजक बने विकास त्रिपाठी
दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के कुछ युवाओं द्वारा ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ नामक स्वैच्छिक एवं निस्वार्थ मुहिम संचालित की जा रही है। अभियान से जुड़े युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर उनकी योजनाओं और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। मुहिम से जुड़े लोगों के अनुसार संगठन का उद्देश्य प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के समर्थकों एवं उनके कार्यों को पसंद करने वाले लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। साथ ही, अभियान से जुड़े कार्यकर्ता योगी आदित्यनाथ को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के समर्थन में जनसमर्थन बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक प्रदेश में 12 हजार से अधिक सक्रिय वालंटियर्स अभियान से जुड़े हैं। इसके अलावा प्रदेश के 75 जिलों में डिस्ट्रिक्ट ग्रुप और 403 विधानसभा क्षेत्रों में वालंटियर्स के वाट्सएप ग्रुप संचालित किए जा रहे हैं। सिद्धार्थनगर जिले में विकास त्रिपाठी को फ्रेंड्स ऑफ योगी का डिस्ट्रिक्ट कन्वीनर (जिला संयोजक) नियुक्त किया गया है। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि इच्छुक लोग इसकी वेबसाइट के माध्यम से मुहिम से जुड़ने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
