सिद्धार्थनगर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के साथ नाव के माध्यम से खैरी शीतल प्रसाद के टोला नकोलडीह, पन्नाडीह, दुलारेडीह तथा ग्राम पंचायत तालकुंडा के टोला तमकुहवा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।इस दौरान नकोलडीह के ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण तथा टोले से बाहर निकलने के लिए करीब 500 मीटर सड़क बनवाने की मांग की। विधायक ने ग्रामीणों को जल्द सड़क और पुलिया निर्माण कराने का आश्वासन दिया।बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए विधायक ने एसडीएम और तहसीलदार को फसल क्षति का सर्वे कराने तथा प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित लोगों को हर स्तर से आवश्यक मदद उपलब्ध कराने को कहा।विधायक ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वह क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *