ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

बाबा मोतीनाथ मंदिर में सावन की तैयारियों पर शिव कमेटी की बैठक

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र के चेतिया बाजार स्थित बाबा मोतीनाथ महादेव मंदिर परिसर में आगामी श्रावण मास की तैयारियों को लेकर रविवार को शिव कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।कमेटी के सदस्यों ने सावन माह को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे सावन माह में बाबा मोतीनाथ महादेव का जलाभिषेक एवं दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा मंदिर परिसर की स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने में सहयोग दें।बैठक में हरीश चौरसिया, संजय चौरसिया, राकेश गुप्ता, राजन, पवन गुप्ता सहित 25 से अधिक कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *