ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने रमवापुर तिवारी व करमा में महिलाओं को बांटी साड़ियां

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। आगामी तिनछठी एवं रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर रमवापुर तिवारी और करमा में मातृशक्ति के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता श्याम जायसवाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। शक्ति केंद्र संयोजक अजीत चौरसिया के संयोजन में प्रधान सुभाष यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों को साड़ियां वितरित की गईं। साड़ी प्राप्त करने के बाद महिलाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस अवसर पर श्याम जायसवाल ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान भारतीय समाज और संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। माताओं एवं बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें हमेशा समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मातृशक्ति का मिला स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए भावुक एवं अविस्मरणीय पल है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देचने वाली सभी माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान उनका संकल्प है और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच रहने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रधान सुभाष यादव, बूथ अध्यक्ष जगदीश चौरसिया, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र, बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, ग्वाल यादव, गया प्रसाद, चीनी चौरसिया, सतीश, मोतीलाल यादव सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *