मातृशक्ति का सम्मान सेवा एवं समर्पण अभियान का संकल्प रू श्याम जायसवाल

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के ग्राम महमुदवा ग्रांट और पकड़ी बाजार में महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने बड़ी संख्या में मौजूद माताओं-बहनों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान श्याम जायसवाल ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद और प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की माताओं-बहनों का सम्मान उनकी प्राथमिकता है और प्रत्येक परिवार के सुख-दुःख में सहभागी बनकर जनसेवा का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की उम्मीद, किसानों की चिंता और गरीबों के अधिकार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी श्याम जायसवाल के प्रति आभार जताया, तो वहीं कार्यक्रम का संचालक महेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुनील गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक धीरज अग्रहरि, पारस जायसवाल व विजय कुमार उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष परशुराम जायसवाल, मंडल मंत्री नंदलाल, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, योगेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जगमोहन बाबा, अनुज अग्रहरि, कमलेश चौहान, रामदयाल मौर्य, धर्मेंद्र जायसवाल, गोपाल कसौधन, त्रिभुवन पत्ती उपाध्याय, शिवलाल प्रजापति, हरेंद्र चौधरी, राधेश्याम, संदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियां