सिद्धार्थनगर

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया जागरूक

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
चिल्हिया, सिद्धार्थनगर।मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चिल्हिया पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों और नए कानूनों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन, जन चौपाल और यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को दहेज उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया। महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं की काउंसिलिंग भी की गई। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर चस्पा कर महिलाओं को थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई, जहां महिलाएं अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। पुलिस टीम ने 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। अभियान में महिला कांस्टेबल आंचल और श्वेता शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *