सिद्धार्थनगर

मिशन शक्ति टीम ने दो घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद किया

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र के महनगा गांव निवासी रामशंकर ने 15 सितम्बर 2026 को पुलिस को सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र अनूप पटवा बिना बताए घर से कहीं चला गया है।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह के निर्देश पर मिशन शक्ति टीम, संबंधित हल्का उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को किशोर की तलाश में लगाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे के भीतर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया और थाने लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उसकी तत्परता की सराहना की।मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार एवं महिला आरक्षी अनीशा सरोज शामिल रहीं। वहीं संबंधित टीम में हेड कांस्टेबल प्रमोद ओझा एवं हेड कांस्टेबल वंशनाथ चौहान का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *