खेसरहाताजाब्रेकिगं

युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। खेसरहा क्षेत्र की कुशियारी चौकी अंतर्गत बिरापतजोत गांव में फंदे से लटके मिले 26 वर्षीय युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के दो दिन बाद मृतक की मां ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है तथा निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बिरापतजोत निवासी राजेश लोधी पुत्र रामवृक्ष का शव 17 जुलाई की शाम उसके खपरैल मकान की धरन से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। रविवार को मृतक की मां रामरती ने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनकी बड़ी बहू अंजनी और राजेश की पत्नी मनीषा का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर राजेश और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि घटना वाले दिन राजेश ने दोनों महिलाओं और संबंधित युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मृतक की मां का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। लगाए गए सभी आरोपों और परिस्थितियों की गंभीरता से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *