सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

लुचुईयाँ में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love


दैनिक बुद्ध कां संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को प्रधान संगठन सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र की मौजूदगी में वन विभाग से प्राप्त पीपल और पाकड़ के पौधों का लुचुईयाँ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में ट्रिगार्ड के साथ पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौधों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर ट्रिगार्ड भी लगाए गए। इस दौरान डॉ. पवन मिश्र ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है। कार्यक्रम में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट नितेश, एडीओ पंचायत संजय पटेल, खंड प्रेरक मनीष वर्मा सहित पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संजय, अंजली और शेषकुमार, विद्यालय के बच्चे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *