सिद्धार्थनगर

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन की संभावनाओं पर हुआ मंथन, पुस्तक का विमोचन दैनिक बुद्ध का संदेश सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को ‘‘सिद्धार्थनगर में पर्यटनरू संभावनाएं, चुनौतियां एवं समाधान’’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या तथा अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने की। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी नोडल पर्यटन व धर्मार्थ कार्य डॉ. ज्ञान प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद कुमार सहित होटल, पर्यटन और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर में पर्यटन की संभावनाओं और उसके विकास में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कपिलवस्तु की बौद्ध विरासत, कालानमक चावल की कृषि एवं सांस्कृतिक पहचान तथा हेरिटेज टूरिज्म को जिले के पर्यटन विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। बेहतर बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और होटल उद्योग के लिए आसान वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि सिद्धार्थनगर भगवान बुद्ध की स्मृतियों और कपिलवस्तु जैसी ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा जिला है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सकता है। प्रशासन, बैंकिंग क्षेत्र और पर्यटन व्यवसायियों के सहयोग से जिले में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि सिद्धार्थनगर में पर्यटन विकास के लिए सुरक्षित और बेहतर व्यवस्था तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र के सहयोग से होटल एवं पर्यटन व्यवसायियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘‘सिद्धार्थनगररू वर्तमान से लेकर अतीत तक’’ पुस्तक का विमोचन रहा। पुस्तक का लेखन अपर जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश एवं अलका पांडेय ने किया है। विमोचन के बाद लेखिका अलका पांडेय ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुस्तक को 12 अध्यायों में विभाजित किया गया है, जिसमें जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विकास यात्रा को शामिल किया गया है। पुस्तक में कपिलवस्तु की बौद्धकालीन विरासत के साथ कालानमक चावल के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को भी स्थान दिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद कुमार ने पर्यटन स्थलों और होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने होटल संचालकों को सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा आगंतुकों के पहचान पत्र का उचित रिकॉर्ड रखने को कहा। अग्निशमन विभाग की ओर से भी होटल व्यवसायियों और नागरिकों को आग से बचाव, आपातकालीन उपकरणों के उपयोग एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में ‘‘बुद्धा डिलाइट कालानमक राइस कुकीज’’ का ओडीओपी स्टॉल भी लगाया गया। इसके अलावा एक्सिस बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की ओर से स्टॉल लगाकर होटल एवं पर्यटन व्यवसाय से संबंधित वित्तीय और ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारी, होटल एवं पर्यटन व्यवसायी, बैंक प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को ‘‘सिद्धार्थनगर में पर्यटनरू संभावनाएं, चुनौतियां एवं समाधान’’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या तथा अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने की। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी नोडल पर्यटन व धर्मार्थ कार्य डॉ. ज्ञान प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद कुमार सहित होटल, पर्यटन और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर में पर्यटन की संभावनाओं और उसके विकास में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कपिलवस्तु की बौद्ध विरासत, कालानमक चावल की कृषि एवं सांस्कृतिक पहचान तथा हेरिटेज टूरिज्म को जिले के पर्यटन विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। बेहतर बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और होटल उद्योग के लिए आसान वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि सिद्धार्थनगर भगवान बुद्ध की स्मृतियों और कपिलवस्तु जैसी ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा जिला है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सकता है। प्रशासन, बैंकिंग क्षेत्र और पर्यटन व्यवसायियों के सहयोग से जिले में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि सिद्धार्थनगर में पर्यटन विकास के लिए सुरक्षित और बेहतर व्यवस्था तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र के सहयोग से होटल एवं पर्यटन व्यवसायियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘‘सिद्धार्थनगररू वर्तमान से लेकर अतीत तक’’ पुस्तक का विमोचन रहा। पुस्तक का लेखन अपर जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश एवं अलका पांडेय ने किया है। विमोचन के बाद लेखिका अलका पांडेय ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुस्तक को 12 अध्यायों में विभाजित किया गया है, जिसमें जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विकास यात्रा को शामिल किया गया है। पुस्तक में कपिलवस्तु की बौद्धकालीन विरासत के साथ कालानमक चावल के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को भी स्थान दिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद कुमार ने पर्यटन स्थलों और होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने होटल संचालकों को सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा आगंतुकों के पहचान पत्र का उचित रिकॉर्ड रखने को कहा। अग्निशमन विभाग की ओर से भी होटल व्यवसायियों और नागरिकों को आग से बचाव, आपातकालीन उपकरणों के उपयोग एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में ‘‘बुद्धा डिलाइट कालानमक राइस कुकीज’’ का ओडीओपी स्टॉल भी लगाया गया। इसके अलावा एक्सिस बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की ओर से स्टॉल लगाकर होटल एवं पर्यटन व्यवसाय से संबंधित वित्तीय और ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारी, होटल एवं पर्यटन व्यवसायी, बैंक प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *