खेसरहाताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

शिवनगर डिड़ई क्षेत्र में मिशन शक्ति की चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम गौरगढ़ में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों और शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह और थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी या अन्य अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।चौपाल के दौरान पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के स्टीकर भी लगाए और उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि फिलहाल उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है। टीम ने 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन सेवा, 14567 एल्डर हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी साझा की।अभियान के दौरान ऑपरेशन मजनू के तहत सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे पांच मनचलों को पकड़कर उनसे माफीनामा भरवाया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन का चालान कर चालक को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।कार्यक्रम में उपनिरीक्षक मृत्युंजय मिश्रा, कांस्टेबल प्रमोद यादव, महिला कांस्टेबल प्रतिमा दूबे एवं महिला आरक्षी शिवानी मौजूद रहीं। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *