खेसरहाब्रेकिगं

शिवनगर डिड़ई में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत कर्मा गांव में पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से किया संवाद

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम कर्मा में वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों के साथ जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनी गईं और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन में चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोष्ठी में पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए सहयोग और विश्वास बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *