ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

शिवानगर में मिले वृद्ध के शव की हुई पहचान

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के शिवानगर गांव के पास गुरुवार को मिले वृद्ध के शव की पहचान हो गई। मृतक की पहचान अब्दुल (83) पुत्र ताज अली, निवासी महली, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। बताया गया कि वृद्ध का शव अब्दुल सत्तार के खेत में मुंजा के पास मेड़ पर पड़ा मिला था। शव करीब चार दिन पुराना होने के कारण उसकी हालत खराब हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, वृद्ध को कुछ दिन पूर्व हाथ में डंडा लेकर जाते हुए देखा गया था। खेत के दोनों ओर पानी भरा था और वृद्ध मेड़ पर मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर चिल्हिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पहचान होने के बाद पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *