ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

श्रावण मास एवं जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर कमेटी ने की बैठक

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर । गुरुवार को नगर के प्रसिद्ध श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में देर शाम रामजानकी मंदिर सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रावण मास एवं आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष नंदू गौड़ ने की। इस दौरान संरक्षक शिवपूजन वर्मा, सतीश मित्तल, रामसेवक गुप्ता, महावीर वर्मा, किशोरी लाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, विद्युत व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा, धार्मिक कार्यक्रमों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों और गायकों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का लाभ मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय की गईं। पदाधिकारियों ने सभी नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से पर्व को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संरक्षक शिवपूजन वर्मा, सतीश मित्तल, रामसेवक गुप्ता, महावीर वर्मा, किशोरी लाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राजकुमार मोदनवाल, सुनील शर्मा, दिलीप वर्मा, राममिलन चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता, महेश कसौधन, धर्मेंद्र चौधरी, श्रवण पटवा, सर्वेश कुमार खेतान, रंजन कुमार मित्तल, भृगुनाथ तिवारी, वीरेंद्र गौड़, राजेंद्र कांदू, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अनूप गोस्वामी (राजू बाबा) सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *