उसका बाजारताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

सड़क और यातायात नियमों के बारे में किया गया जागरूक

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में बुधवार को कस्बा के बाबा हरीदास इण्टर कॉलेज में सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के मद्देनजर जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था व वाहन दुर्घटना नियंत्रण टीम द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।इस कड़ी में उसका बाजार सीसी टीम प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है ,इसे जल्दबाजी और लापरवाही में न गंवाए।उपनिरीक्षक ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय यात्रा गति सीमा का ध्यान अवश्य रखें।जीवन बहुमूल्य है,जीवन की सुरक्षा के उद्देश्य से वाहन धीमी गति से चलाए और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।वाहन चलाने के पहले ड्राइविंग लाइसेंस बेहद जरूरी है।बिना इसके वहां चलाने पर भारी जुर्माना लगता है।बच्चों को जागरूक करते हुए उप निरीक्षक ने कहा कि अपनी बाइक पर तीन व्यक्ति कभी भी न बैठाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें ।प्रायः सड़क दुर्घटनाएं ओवर लोडिंग और मोबाइल पर बात करने से होती हैं।जागरूकता कार्यक्रम की इसी कड़ी में सीसी टीम के अवनीश कुमार , अंसार अहमद, मुख्य आरक्षी जयप्रकाश कुशवाहा आदि ने बच्चों को जागरूक करते हुए कम उम्र के बच्चों को बाइक न चलाने,हमेशा सड़क व यातायात नियमों का पालन करने ,सड़क अपने से बाएं से चलने आदि के बारे में जानकारी दिया और बताया कि पैदल यात्री हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें।सड़क बने चिह्नों की जानकारी स्वयं करें और दूसरों में भी जागरूकता फैलाये।जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार गौतम,पवन मिश्र,सर्वेश मालवीय, उमेश चंद्र पाण्डेय,सलिल शंकर पाण्डेय,नीरज ,रजनी मिश्रा आदि शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *