ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुरहुरिया गांव निवासी 18 वर्षीय गंगा प्रसाद चौधरी पुत्र राम गोविंद चौधरी की शनिवार देर रात दिल्ली-नोएडा के सेक्टर-71, थाना फेज-3 क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और आसपास के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।जानकारी के अनुसार, गंगा प्रसाद बुधवार को दिल्ली जाने के लिए कठेला थाना क्षेत्र के बड़ुईया गांव स्थित अपने मामा के घर गया था। इसके बाद वह गुरुवार को अपने मामा के साथ दिल्ली-नोएडा के सेक्टर-71 के लिए रवाना हुआ और शुक्रवार को वहां पहुंचा था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गंगा प्रसाद अपने मामा की बाइक पर पीछे बैठकर घूमने जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के पीछे बैठा गंगा प्रसाद उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां गीता देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। ग्रामीणों ने घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि रिश्तेदार शव को बिना पोस्टमार्टम कराए एंबुलेंस से लेकर खुरहुरिया गांव के लिए रवाना हो गए हैं। युवक की असमय मौत से परिवार के साथ पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *