ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

सांसद जगदंबिका पाल ने फीता काटकर अस्पताल का किया शुभारंभ

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बांसी/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के निवासियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से बांसी-बस्ती रोड पर नवनिर्मित श्री नारायणी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का रविवार (19 जुलाई 2026) को भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी और मेंहदावल विधायक अनिल मणि त्रिपाठी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वागताकांक्षी आनंद मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव और शिशिर शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।आपकी सेवा हमारा संकल्पश् के ध्येय के साथ शुरू हुए इस अस्पताल के संस्थापक डॉ. पी. पी. मिश्रा और सह-संस्थापक डॉ. आकांक्षा मिश्रा हैं।अस्पताल की मुख्य विशेषताएं और डॉक्टरों की टीम में अनुभवी डॉक्टरों की टीम, डॉ. पी. पी. मिश्रा (डायबिटीज व क्रिटिकल केयर), डॉ. अमित नायक (लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. आदित्य धर द्विवेदी (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), डॉ. अवधेश उपाध्याय, डॉ. मधुलिका राय (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. अनिमेश कुमार राव सेवाएं देंगे।डिजिटल एक्स-रे, 2डी/3डी/4डी अल्ट्रासाउंड और सटीक जांच के लिए पाथकाइंड लैब की सुविधा। 24/7 आपातकालीन सेवारू ओपीडी, ईसीजी, नेबुलाइजर और टीकाकरण सहित सभी आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के खुलने से अब स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *