ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाल श्रम के खिलाफ अभियान, चार किशोर श्रमिक चिन्हित

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। जनपद को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत गुरुवार को श्रम विभाग की जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) ने जिला मुख्यालय के कपड़े वाली गली, मुख्य बाजार, बुद्धनगर वार्ड, स्टेशन रोड, सोहंस मार्ग और रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार प्रतिष्ठानों से चार किशोर श्रमिक चिन्हित किए गए, जबकि संबंधित सेवायोजकों को नोटिस जारी कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। अभियान के दौरान व्यापारियों को बाल श्रम न कराने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। दुकानों पर श्बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठानश् के स्टीकर भी लगाए गए, ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके। सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश ने कहा कि बच्चों का स्थान कार्यस्थल नहीं, बल्कि विद्यालय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं बाल श्रम होता दिखाई दे तो पहले संबंधित सेवायोजक को जागरूक करें और सुधार न होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अभियान में सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार, एएचटी प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह, जिला सलाहकार श्रम विभाग जय प्रकाश गुप्ता, जिला प्रतिनिधि एवीए/नीति आयोग अभिनव द्विवेदी सहित पुलिस एवं श्रम विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *