ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

होलसेल दवा प्रतिष्ठानों के सत्यापन पर दवा विक्रेता सेवा समिति की बैठक

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। दवा विक्रेता सेवा समिति, सिद्धार्थनगर की ओर से होलसेल दवा प्रतिष्ठानों के सत्यापन प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सत्यापन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और नियमों की विस्तार से जानकारी दी तथा व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया। बैठक का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष कमलेश दुबे ने किया। इस दौरान संरक्षक फतेह बहादुर सिंह, महामंत्री धनंजय सहाय, उपाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, इरशाद अहमद खान, राजेश प्रताप सिंह, सौरभ त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अभिषेक पाठक, जिला संयुक्त मंत्री रवि गौड़ सहित समिति के पदाधिकारी एवं जनपद के अनेक होलसेल दवा व्यापारी उपस्थित रहे। बढ़नी यूनिट के अध्यक्ष शंभूनाथ त्रिपाठी और महामंत्री सोनू भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के अंत में दवा विक्रेता सेवा समिति ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए सत्यापन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *