ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

31 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) को मांगपत्र सौंपकर 31 जुलाई तक लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक मांगें पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी और जिला मंत्री योगेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि दिवंगत शिक्षक उमेश मिश्रा व अमरनाथ के आश्रितों की पारिवारिक पेंशन और ग्रेच्युटी की फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। इसके अलावा सैकड़ों शिक्षकों के जीपीएफ अग्रिम व स्थायी आहरण के आवेदन भी अटके हुए हैं तथा पुरानी पेंशन योजना के शिक्षकों को अब तक अद्यतन जीपीएफ पासबुक और वार्षिक लेखा पर्ची जारी नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जुलाई 2016 में नियुक्त शिक्षकों के वेतन पुनर्निर्धारण में एकरूपता नहीं अपनाई गई है और नियम 22(बी) के बावजूद कई शिक्षक लाभ से वंचित हैं।आज होगी लेखाधिकारी व शिक्षक संघ की वार्ता शिक्षक संघ के मांगपत्र पर चर्चा के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी अभिनय सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को बुधवार शाम 5 बजे वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *