नवनियुक्त चुनाव प्रभारी प्रवीण कुमार गुप्ता का रेस्ट हाऊस में किया स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थ नगर।भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश इकाई सिद्धार्थनगर के प्रदेश मंत्री/जिला संयोजक शम्भू नाथ साहू एवं जिलाध्यक्ष लाल जी साहू के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी के लिए नवनियुक्त चुनाव प्रभारी/पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मऊ प्रवीण कुमार गुप्ता का स्वागत एवं अभिनन्दन रेस्ट हाऊस में किया गया। समाज के लगभग एक दर्जन ग्राम प्रधान/पूर्व प्रधानगण, व्यवसायी, शिक्षाविद्, किसानों ने मिलकर चुनाव प्रभारी से मिलकर राजनीति,समाज के बारे में अपनी बात रखी।प्रभारी ने सिद्धार्थनगर के साहू समाज के मजबूत संगठन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सह संयोजक युगुल किशोर, युवा जिलाध्यक्ष शुभम्, लक्ष्मण, रविन्द्र,राम अदालत, शोभनाथ, ग्राम प्रधानगण -तौलन प्रसाद, केदारनाथ, रामकुमार, सुरेश, राधेश्याम, अनिल, हरिश्चंद्र, सुरेश, हरगोविंद साहू, रविशंकर,मनोज, जितेन्द्र, भीष्म पितामह, कृष्ण मिलन,उमेश, जयप्रकाश, महेश, दिलीप, अनिल आदि उपस्थित रहे।
