सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के

Spread the love

 दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/10/26 को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की सचल दल द्वारा तेतरी बाजार, नौगढ़ से 01 कुट्टू साबूत व 01 रॉयल रतन ब्रांड साबूदाना का नमूना तथा अलीगढ़वा से 01 बादाम, 01 साबूदाना, 01 मूँगफली तेल का नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 05 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया।सचल दल में सहायक आयुक्त (खाद्य) सस आर एल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *