सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

दैनिक बुद्ध का संदेश सिद्धार्थनगर। 70वीं माध्यमिक विद्यालय प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक लखनऊ में किया गया। इस प्रतियोगिता में बस्ती मंडल का…

rajesh sharma · September 28, 2026 · 13
उत्तर प्रदेश

जिला बदर अभियुक्त के विरुद्ध बांसी पुलिस ने की कार्रवाई

दैनिक बुद्ध का संदेश बांसी। थाना कोतवाली बांसी पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त अरबाज शाह पुत्र मटू उर्फ मोहम्मद इरशाद निवासी मोहल्ला ईशानगर, थाना कोतवाली बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर…

rajesh sharma · September 28, 2026 · 15
उत्तर प्रदेश

नहर में पड़े गोवंश के शव का हुआ निस्तारण

दैनिक बुद्ध का संदेश शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। बाणगंगा-नकथर नहर में कई दिनों से पड़े गोवंश के शव का आखिरकार निस्तारण करा दिया गया। मामले में कार्रवाई होने के बाद…

rajesh sharma · September 28, 2026 · 17
उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर शौर्य जागरण यात्रा का बगहवा में भव्य स्वागतभारत-नेपाल सीमा पर शौर्य जागरण यात्रा का बगहवा में भव्य स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश कर्सर———-सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्र सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान खुनुवा/शोहरतगढ़।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्र…

rajesh sharma · September 28, 2026 · 14
उत्तर प्रदेश

गांव की चौपाल में मिशन शक्ति का संदेश, महिलाओं-बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश खेसरहा। मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत रविवार को थाना शिवनगर डिड़ई की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम दानोंकुइयां में चौपाल…

rajesh sharma · September 28, 2026 · 15
उत्तर प्रदेश

जिला बदर अभियुक्त के घर पहुंची बांसी पुलिस, ताला मिला तो चस्पा किया आदेश; मुनादी कर दी हिदायत

दैनिक बुद्ध का संदेश खेसरहा। जिला बदर आदेश के अनुपालन में रविवार को थाना कोतवाली बांसी पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस टीम…

rajesh sharma · September 28, 2026 · 13
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश चिल्हिया, सिद्धार्थनगर।मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चिल्हिया पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और सुरक्षा…

rajesh sharma · September 28, 2026 · 11
उत्तर प्रदेश

त्योहार से पहले खेसरहा पुलिस अलर्ट, धर्मगुरुओं-डीजे संचालकों संग हुई पीस कमेटी बैठक

दैनिक बुद्ध का संदेश खेसरहा। आगामी त्योहारों को लेकर खेसरहा पुलिस ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण…

rajesh sharma · September 28, 2026 · 15
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

दैनिक बुद्ध का संदेश शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के…

rajesh sharma · September 28, 2026 · 15
उत्तर प्रदेश

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन की संभावनाओं पर हुआ मंथन, पुस्तक का विमोचन दैनिक बुद्ध का संदेश सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को ‘‘सिद्धार्थनगर में पर्यटनरू संभावनाएं, चुनौतियां एवं समाधान’’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या तथा अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने की। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी नोडल पर्यटन व धर्मार्थ कार्य डॉ. ज्ञान प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद कुमार सहित होटल, पर्यटन और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर में पर्यटन की संभावनाओं और उसके विकास में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कपिलवस्तु की बौद्ध विरासत, कालानमक चावल की कृषि एवं सांस्कृतिक पहचान तथा हेरिटेज टूरिज्म को जिले के पर्यटन विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। बेहतर बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और होटल उद्योग के लिए आसान वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि सिद्धार्थनगर भगवान बुद्ध की स्मृतियों और कपिलवस्तु जैसी ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा जिला है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सकता है। प्रशासन, बैंकिंग क्षेत्र और पर्यटन व्यवसायियों के सहयोग से जिले में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि सिद्धार्थनगर में पर्यटन विकास के लिए सुरक्षित और बेहतर व्यवस्था तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र के सहयोग से होटल एवं पर्यटन व्यवसायियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘‘सिद्धार्थनगररू वर्तमान से लेकर अतीत तक’’ पुस्तक का विमोचन रहा। पुस्तक का लेखन अपर जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश एवं अलका पांडेय ने किया है। विमोचन के बाद लेखिका अलका पांडेय ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुस्तक को 12 अध्यायों में विभाजित किया गया है, जिसमें जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विकास यात्रा को शामिल किया गया है। पुस्तक में कपिलवस्तु की बौद्धकालीन विरासत के साथ कालानमक चावल के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को भी स्थान दिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद कुमार ने पर्यटन स्थलों और होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने होटल संचालकों को सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा आगंतुकों के पहचान पत्र का उचित रिकॉर्ड रखने को कहा। अग्निशमन विभाग की ओर से भी होटल व्यवसायियों और नागरिकों को आग से बचाव, आपातकालीन उपकरणों के उपयोग एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में ‘‘बुद्धा डिलाइट कालानमक राइस कुकीज’’ का ओडीओपी स्टॉल भी लगाया गया। इसके अलावा एक्सिस बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की ओर से स्टॉल लगाकर होटल एवं पर्यटन व्यवसाय से संबंधित वित्तीय और ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारी, होटल एवं पर्यटन व्यवसायी, बैंक प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

दैनिक बुद्ध का संदेश सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को ‘‘सिद्धार्थनगर में पर्यटनरू संभावनाएं, चुनौतियां एवं समाधान’’ विषय पर गोष्ठी…

rajesh sharma · September 28, 2026 · 14